Bulk SMS price India: एक SMS की कीमत, खर्च का हिसाब

Bulk SMS price India: Fast2SMS पर एक DLT SMS की कीमत लिखते समय ₹0.25 से ₹0.11 है, जो इस पर निर्भर है कि आप एक बार में कितना recharge करते हैं। Recharge पर 18% GST अलग से लगता है। Campaign का खर्च = valid नंबर x SMS parts x आपका rate।

इस पेज पर rate की पूरी table, 1,000 से 10 लाख SMS तक का खर्च, message की लंबाई से खर्च कैसे बढ़ता है और panel में अपना rate कहां देखें, सब आसान भाषा में है।

एक SMS की कीमत (DLT SMS)

Recharge राशि प्रति SMS rate Rate की validity
₹100 से ₹3,999 ₹0.25 Unlimited
₹4,000 से ₹7,999 ₹0.21 6 महीने
₹8,000 से ₹13,999 ₹0.19 6 महीने
₹14,000 से ₹59,999 ₹0.17 12 महीने
₹60,000 से ₹1,29,999 ₹0.15 12 महीने
₹1,30,000 से ₹5,99,999 ₹0.13 12 महीने
₹6,00,000 या ज़्यादा ₹0.11 24 महीने

ये rates लिखते समय के हैं। Validity सिर्फ कम rate पर लागू होती है, wallet balance कभी expire नहीं होता। Validity खत्म होने के बाद बचा balance ₹0.25 वाले rate से चलता है। Promotional, transactional, service और OTP, सभी DLT SMS का rate एक ही है। ताज़ा rates हमेशा bulk SMS pricing पेज पर देखें।

Sending in bulk? For high SMS volumes our team offers discounted rates. Talk to our team or see SMS pricing.

1,000 से 10 लाख SMS का खर्च

Pricing पेज पर दिए उदाहरण (लिखते समय, GST से पहले, हर नंबर पर 1 SMS):

SMS की संख्या खर्च
1,000 ₹250
5,000 ₹1,250
10,000 ₹2,500
25,000 ₹5,250
50,000 ₹9,500
1 लाख ₹17,000
5 लाख ₹75,000
10 लाख ₹1,30,000

हर महीने 10 लाख से ज़्यादा SMS भेजते हैं तो custom rate के लिए हमारी team से बात करें।

खर्च का हिसाब कैसे लगता है

Campaign का खर्च = valid नंबर x SMS parts x आपका rate

उदाहरण: 2,000 नंबर, message 200 English अक्षरों का (यानी 2 SMS), rate ₹0.25। खर्च = 2,000 x 2 x ₹0.25 = ₹1,000।

Message की लंबाई से SMS parts

भाषा 1 SMS 2 SMS 3 SMS
English 160 अक्षर तक 306 तक 459 तक
Hindi और दूसरी भाषाएं (Unicode) 70 अक्षर तक 133 तक 199 तक

English में { } [ ] | ^ € ~ जैसे अक्षर 2 गिने जाते हैं। Message में एक भी Hindi अक्षर हो तो पूरा message Unicode गिना जाता है।

किन चीज़ों का पैसा नहीं कटता

  • Duplicate नंबर: एक ही नंबर दो बार हो तो एक ही बार गिना जाता है।
  • Invalid नंबर: गलत लंबाई या format वाले नंबर भेजने से पहले हट जाते हैं।
  • Cancel किया गया schedule: भेजे जाने से पहले cancel करने पर पूरी राशि wallet में वापस आती है।

Valid नंबर पर भेजा गया SMS बाद में operator पर fail हो (फ़ोन बंद, नंबर बंद, DND) तो उसका पैसा अपने आप वापस नहीं होता। इसलिए list साफ रखें।

DLT SMS के अलावा और खर्च

  • DLT registration: ₹5,900 प्रति वर्ष, GST सहित (लिखते समय), जो DLT portal को जाता है, Fast2SMS को नहीं।
  • Fast2SMS में DLT details: Entity, Sender ID, template जोड़ना और DLT मदद free है।
  • GST: हर recharge पर 18% GST, और हर भुगतान का GST invoice मिलता है।
  • Quick SMS: बिना DLT वाला Quick SMS DLT SMS से महंगा है। उसका rate panel में भेजने से पहले दिखता है।

Panel में अपना rate और खर्च कहां देखें

  1. Wallet में अपना rate देखें

    Panel में ऊपर wallet balance पर क्लिक करें। SMS (DLT) के सामने आपका rate, आपके balance से कितने SMS जाएंगे (Volume) और DLT SMS Cost Validity दिखती है।

    Wallet dropdown में Wallet Balance, SMS (DLT) rate ₹0.2500, Volume और DLT SMS Cost Validity: Unlimited
    आपका मौजूदा SMS rate और उसकी validity।
  2. भेजने से पहले campaign का खर्च देखें

    DLT SMS पेज पर Send दबाते ही Message Preview & Confirmation window खुलती है। इसमें Cost per SMS, Total Messages (parts), Total Numbers, Duplicate Numbers, Valid Numbers, Invalid Number और कुल Cost दिखती है। सही लगे तो Confirm & Send दबाएं।

    Message Preview and Confirmation window: Cost per SMS ₹0.2500, Duplicate Numbers 1, Invalid Number 1 और Cost [3 x ₹0.2500 x 1] = ₹0.7500
    Duplicate और invalid नंबर खर्च में नहीं जुड़ते।
  3. Transaction History में हर कटौती देखें

    SMS app में Transaction History खोलें। हर campaign एक row में दिखता है, जैसे “DLT SMS (95 SMS)”, राशि और समय के साथ। ज़्यादा जानकारी के लिए View Details दबाएं।

    Transaction History SMS पेज: DLT SMS और Quick SMS की Debited rows, Price और Date/Time के साथ
    हर SMS campaign यहां Debited row के रूप में दिखता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भारत में 1 SMS की कीमत कितनी है?

Fast2SMS पर लिखते समय ₹0.25 से ₹0.11 प्रति DLT SMS, आपके recharge के हिसाब से। GST अलग है।

1,000 SMS कितने के पड़ते हैं?

₹0.25 के rate पर ₹250, GST से पहले, अगर हर message 1 SMS (160 English अक्षर तक) का है।

Minimum recharge कितना है?

₹100, जिस पर 18% GST अलग लगता है। ₹0.25 के rate पर यह लगभग 400 SMS के बराबर है।

क्या promotional SMS transactional से महंगा है?

नहीं। Fast2SMS पर सभी DLT SMS का rate एक है। Category से सिर्फ यह तय होता है कि SMS किस समय और किन नंबरों पर जा सकता है।

क्या wallet balance expire होता है?

नहीं। Expire सिर्फ कम rate की validity होती है, उसके बाद balance ₹0.25 वाले rate से चलता है।

Hindi SMS का खर्च ज़्यादा क्यों आता है?

Rate वही है, पर Hindi में 1 SMS में सिर्फ 70 अक्षर आते हैं। लंबा Hindi message 2 या 3 SMS में गिना जाता है।

Fail हुए SMS का पैसा वापस मिलता है?

Valid नंबर पर भेजे गए जो SMS बाद में operator पर fail होते हैं, उनका पैसा अपने आप वापस नहीं होता। Duplicate और invalid नंबरों का पैसा पहले ही नहीं कटता।

क्या DLT की फीस SMS rate में शामिल है?

नहीं। DLT registration की ₹5,900 प्रति वर्ष (GST सहित, लिखते समय) फीस आप सीधे DLT portal को देते हैं।

संबंधित गाइड