SMS डिलीवर नहीं हो रहा (SMS delivery nahi ho raha)? DLT और ऑपरेटर की वजहें और समाधान

SMS deliver नहीं हो रहा? सबसे पहले Fast2SMS में Delivery Report खोलें, message पर क्लिक करें और Delivery Details में हर नंबर का Status और Description पढ़ें। अगर कुछ ही नंबर fail हुए हैं तो वजह आमतौर पर customer का फ़ोन या नंबर है (switch off, DND, गलत नंबर)। अगर सभी या ज़्यादातर नंबर एक ही वजह से fail हुए हैं तो गड़बड़ी आपके DLT setup में है: template का text, sender ID, PE-TM chain या link whitelisting।

इस गाइड में हर status का मतलब, SMS fail होने की आम वजहें और उनके समाधान आसान भाषा में हैं।

कारण कैसे पता करें

  1. SMS Report खोलें

    SMS app में Delivery Report पर क्लिक करें। ऊपर Total, Delivered, Failed, Sent और Pending की गिनती दिखती है और नीचे आपके messages की सूची। डिफ़ॉल्ट रूप से पिछले 2 दिन दिखते हैं, ऊपर बाईं तरफ से तारीख बदल सकते हैं।

    SMS Reports पेज: Total 60, Delivered 37, Failed 13, Sent 9, Pending 1 और SMS Activity chart
    Failed की गिनती में DND, Blocked और Invalid नंबर भी शामिल हैं।
  2. Status के पास वाला (i) icon देखें

    हर row के status के पास छोटे (i) icon पर mouse ले जाएं। उस message के कितने नंबर Delivered, Failed, DND या Invalid हुए, यह दिखता है।

    SMS report की row पर tooltip: Total 1, Failed 1, DND 1
    एक नज़र में पता चलता है कि नंबर किस वजह से fail हुआ।
  3. Message पर क्लिक करके Delivery Details पढ़ें

    Message के text पर क्लिक करें। Delivery Details में Request ID, message का preview और Receivers table है जिसमें हर नंबर का Status, Description (कारण), Process Time और Delivery Time दिखता है। Mobile खाने में नंबर डालकर किसी एक customer को खोजें।

    Delivery Details window: एक नंबर का status DND और Description DND activated, promotional message का preview
    यहां promotional SMS DND नंबर पर नहीं गया।

हर status का मतलब

Status Description मतलब
Delivered Delivered successfully SMS फ़ोन तक पहुंच गया।
Sent Report pending SMS operator को चला गया, operator की report अभी नहीं आई। यह fail नहीं है।
Pending Message pending SMS अभी process हो रहा है।
DND DND activated Customer ने DND लगाया है, इसलिए promotional SMS नहीं गया।
Invalid Number invalid नंबर सही या चालू mobile नंबर नहीं है।
Blocked Number blocked यह नंबर इस SMS के लिए blocked है।
Failed Operator का कारण नीचे वाली table देखें।

SMS fail होने की आम वजहें और समाधान

Description मतलब क्या करें
Number switch off or low signal फ़ोन बंद था या network नहीं था बाद में फिर भेजें, या WhatsApp पर संदेश दें
Number not reachable Network फ़ोन तक नहीं पहुंच पाया बाद में फिर भेजें
Number not exist / Unknown subscriber नंबर इस्तेमाल में नहीं है या बंद हो चुका है List से हटाएं
Number suspended by operator Operator ने connection रोक रखा है Customer से नया नंबर लें
Handset memory full / Handset error फ़ोन SMS save नहीं कर पाया Customer पुराने messages हटाए, फिर भेजें
Operator rejected Operator ने SMS मना कर दिया, अक्सर DLT जांच (template, header, entity या PE-TM) में fail बहुत नंबरों पर यही दिखे तो DLT setup जांचें
Operator error / Operator time out / Operator congestion उस समय operator की तरफ से दिक्कत थोड़ी देर बाद फिर भेजें। बार-बार हो तो Request ID के साथ support से बात करें
Unknown reason Operator ने साफ कारण नहीं दिया Request ID के साथ support से बात करें

सभी नंबरों पर SMS fail हो रहा है?

जब सारे या ज़्यादातर नंबर एक ही वजह से fail हों, तो समस्या customers में नहीं, आपके setup में है। ये चीज़ें जांचें:

  • Template का text: भेजा गया message approved DLT template से शब्द-दर-शब्द मेल खाना चाहिए। सिर्फ variables बदल सकते हैं।
  • Sender ID: Template उसी sender ID से जुड़ा हो जिससे आप भेज रहे हैं, और header DLT पर active हो।
  • PE-TM chain: Fast2SMS के TM ID के साथ chain पूरी हो और दोनों status Approved हों।
  • Links और नंबर: SMS में मौजूद हर link और call-back नंबर DLT portal पर whitelisted हो।
  • DLT registration: Entity की सालाना validity खत्म तो नहीं हुई।

सबसे आसान जांच: DLT Manager > Content Template में approved card पर Test Template दबाकर अपने नंबर पर SMS भेजें। वह भी fail हो तो पहले template या header ठीक करें।

Test DLT Template window जिसमें Mobile, Sender ID, Template Preview, variables और Send Test SMS बटन
Test SMS असली SMS है, इसे अपने नंबर पर भेजें।

कुछ और स्थितियां

स्थिति वजह और समाधान
Promotional SMS रात में नहीं गया देर शाम या रात का promotional SMS रुकता है और अगली सुबह 10 बजे के बाद जाता है। Promotional campaign दिन में भेजें।
बहुत से नंबरों पर DND DND नंबरों पर promotional SMS नहीं जाते। सिर्फ सच्चे service messages service template से भेजें, offers WhatsApp पर।
Quick SMS नहीं गया Quick SMS भेजने से पहले review हो सकता है। Delivery Report > Pending SMS में देखें, reject होने पर कारण वहीं लिखा होता है।
Report में अब भी Sent Operator की report अभी नहीं आई। कुछ समय बाद Refresh करें।
Campaign Delivered दिख रहा, पर कुछ नंबर fail Campaign की row तब Delivered दिखती है जब कम से कम 30% नंबर deliver हों। हर नंबर के लिए Delivery Details खोलें।

क्या fail हुए SMS का पैसा वापस मिलता है?

DLT SMS campaign बनते समय हर valid नंबर और हर SMS part के हिसाब से कटते हैं। Operator पर बाद में fail हुए नंबरों का पैसा अपने आप वापस नहीं होता। Duplicate और invalid नंबर भेजने से पहले ही पकड़ लिए जाते हैं और उनका पैसा नहीं कटता, यह आप confirmation window में देख सकते हैं।

Sending in bulk? For high SMS volumes our team offers discounted rates. Talk to our team or see SMS pricing.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

SMS में DND activated क्यों लिखा है?

Customer ने अपने नंबर पर DND लगाया है, इसलिए उसे promotional SMS नहीं मिलते। Service और transactional SMS फिर भी पहुंचते हैं।

Sent और Delivered में क्या फर्क है?

Sent का मतलब SMS operator तक गया पर delivery की पुष्टि नहीं आई। Delivered का मतलब फ़ोन तक पहुंच गया।

Operator rejected का क्या मतलब है?

Operator ने SMS मना कर दिया। अक्सर यह DLT जांच में fail होने से होता है, जैसे text template से मेल न खाना या chain अधूरी होना।

सिर्फ fail हुए नंबरों पर फिर से कैसे भेजें?

Campaign की row पर Download दबाकर Excel लें, fail हुए नंबर अलग करें और नए campaign में भेजें।

OTP SMS नहीं आ रहा, क्या करें?

OTP report में नंबर का status देखें। बार-बार दिक्कत हो तो Smart OTP में WhatsApp fallback लगाएं, ताकि SMS fail होने पर वही OTP WhatsApp पर चला जाए।

Fail होने का सही कारण कैसे जानें?

Delivery Details से Request ID कॉपी करें और Fast2SMS support को भेजें। वे उस send का operator जवाब देख सकते हैं।

पुरानी तारीख की report क्यों नहीं दिखती?

Report account बनने की तारीख से पहले नहीं जाती। Last 3 months या Custom Date से लंबी अवधि चुनें।

संबंधित गाइड