SMS marketing क्या है और कैसे शुरू करें

SMS marketing क्या है? SMS marketing का मतलब है अपने customers को SMS से offer, sale, नए माल या event की जानकारी भेजना, ताकि वे दुकान, website या app पर लौटें। भारत में इसके लिए DLT registration, approved promotional template और TRAI के नियम (समय, DND और opt-out) मानने होते हैं।

यह पेज दुकानदारों, coaching, clinic, restaurant और online store चलाने वालों के लिए है। इसमें SMS marketing के फायदे, नियम और Fast2SMS से पहला campaign शुरू करने का तरीका आसान भाषा में है।

SMS marketing किस काम आता है

  • दुकान और supermarket: त्योहार की sale, नया stock, weekend offer।
  • Online store: छूट का code, cart में छोड़े सामान की याद, नया collection।
  • Coaching और school: नए batch का admission, demo class, result के बाद की सूचना।
  • Restaurant और salon: special menu, happy hours, membership offer।

SMS हर mobile पर पहुंचता है, चाहे फ़ोन smartphone न हो या internet बंद हो। Customer को कोई app install नहीं करना पड़ता।

Marketing SMS और बाकी business SMS में फर्क

DLT में हर template की एक category होती है, और वही तय करती है कि SMS किसे और कब जा सकता है।

प्रकार किसके लिए DND नंबर समय
Promotional Offer, sale, discount, नया माल नहीं जाता सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक
Service Explicit ऐसे message जिनके लिए customer ने आपको खुद अनुमति (consent) दी है Consent हो तभी Fast2SMS इन्हें promotional समय में ही भेजता है
Service Implicit / Transactional OTP, order update, payment alert, reminder जाता है कभी भी

SMS marketing में आप ज़्यादातर Promotional या Service Explicit templates इस्तेमाल करेंगे। OTP और order updates को इनसे अलग रखें, नहीं तो वे रात में रुकेंगे और DND नंबरों तक नहीं पहुंचेंगे।

SMS marketing के नियम जो ध्यान रखने हैं

  • DLT ज़रूरी है: Business, header (sender ID) और हर message का template DLT portal पर approved होना चाहिए। Entity registration की फीस हर portal पर ₹5,900 प्रति वर्ष, GST सहित है (लिखते समय)।
  • समय: Promotional SMS सिर्फ सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक। Fast2SMS देर रात भेजे गए promotional SMS को रोककर अगली सुबह 10 बजे के बाद भेजता है।
  • DND: जिन लोगों ने DND लगाया है, उन्हें promotional SMS नहीं जाते।
  • Opt-out: TRAI के 12 फरवरी 2025 के बदलाव के अनुसार promotional messages में opt-out का विकल्प होना ज़रूरी है, जिसे telecom operators उपलब्ध कराते हैं। Opt-out करने वाले से 90 दिन तक दोबारा consent नहीं मांग सकते।
  • पहचान: इसी बदलाव में तय हुआ कि header के आखिर में -P (promotional), -S (service), -T (transactional) या -G (government) लगेगा, ताकि customer देखते ही समझ जाए कि message किस तरह का है।
  • शिकायत: Customer spam SMS की शिकायत 7 दिन तक कर सकता है। शिकायतें बढ़ने पर sender के खिलाफ सख्त कार्रवाई का नियम है, इसलिए सिर्फ उन्हीं लोगों को भेजें जो आपको जानते हैं।

SMS marketing कैसे शुरू करें

  1. DLT registration और Fast2SMS में DLT details

    किसी एक DLT portal पर अपना business, promotional header और offer वाले templates approve कराएं। फिर Fast2SMS में DLT Manager में Entity ID, Sender ID और Content Template जोड़ें और PE-TM Binding पूरी करें। Template जोड़ते समय Template Type में Service Explicit or Promotional चुनें।

  2. Customers की list तैयार करें

    सिर्फ अपने customers और पूछताछ करने वालों के नंबर रखें। DLT SMS पेज पर Send To में नंबर List में paste करें, Address Book से groups चुनें या CSV File upload करें (20 MB तक)। Sample CSV से file का format देख सकते हैं।

    DLT SMS पेज पर Send To में CSV File टैब, Sample CSV link और CSV upload का खाना
    CSV में नाम या शहर जैसे columns हों तो उन्हें template के variables से जोड़ सकते हैं।
  3. Promotional template चुनें

    अपना Sender ID चुनें, फिर Select DLT Template दबाएं और Service Explicit टैब खोलें। यहां उस sender के promotional templates दिखते हैं। Template चुनकर हर variable भरें, दाईं तरफ फ़ोन जैसा preview दिखता है।

    Select DLT Template window में Service Explicit टैब, Demo Traders का Festive Sale वाला promotional template
    Service Explicit टैब में सिर्फ promotional templates दिखते हैं।
  4. सही समय पर भेजें या schedule करें

    तुरंत भेजने के लिए Send दबाएं। बाद के लिए Schedule दबाएं, Select Date और Enter Time चुनें। समय सुबह 10 से रात 9 के बीच रखें। Date range चुनने पर वही message हर दिन उसी समय जाता है।

    DLT SMS पेज पर Schedule drawer, Select Date और Enter Time के खाने
    Offer वाले SMS दिन में schedule करें।
  5. नतीजे देखें

    Delivery Report में देखें कि कितने SMS Delivered, Failed और Sent रहे। हर campaign के बाद बंद और गलत नंबर list से हटाएं।

    SMS Reports पेज पर Total, Delivered, Failed, Sent और Pending की गिनती और SMS Activity chart
    हर campaign के बाद यहां delivery देखें।

अच्छा marketing SMS कैसे लिखें

  • शुरुआत में अपने business का नाम लिखें, ताकि customer पहचान ले।
  • एक SMS में एक ही offer रखें और आखिरी तारीख साफ लिखें।
  • English SMS 160 अक्षर तक 1 SMS गिना जाता है, Hindi SMS 70 अक्षर तक। लंबा text 2 या ज़्यादा SMS में गिना जाता है।
  • Link डालना हो तो वह DLT पर whitelisted हो। Link पर अपना tracking code (जैसे UTM) लगाएं ताकि website analytics में clicks दिखें।
  • “Sale आज रात खत्म” जैसे offers दोपहर तक भेज दें, ताकि customer के पास समय रहे।

SMS marketing का खर्च

Fast2SMS पर DLT SMS का rate आपके recharge पर निर्भर है, लिखते समय ₹0.25 से ₹0.11 प्रति SMS। Promotional और transactional SMS का rate एक ही है। ताज़ा rates bulk SMS pricing पेज पर देखें। भेजने से पहले confirmation window में पूरे campaign का खर्च दिखता है।

Sending in bulk? For high SMS volumes our team offers discounted rates. Talk to our team or see SMS pricing.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

SMS marketing क्या है?

अपने customers को SMS से offer, sale या नई जानकारी भेजना ताकि वे दोबारा खरीदारी करें। भारत में यह DLT पर approved promotional template से ही होता है।

क्या बिना DLT के SMS marketing कर सकते हैं?

Brand के sender ID से नहीं। Fast2SMS का Quick SMS बिना DLT के है, पर उस पर promotional content की अनुमति नहीं है।

Promotional SMS किस समय भेज सकते हैं?

सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक। इसके बाद भेजे गए promotional SMS अगली सुबह जाते हैं।

DND नंबरों पर marketing SMS जाता है?

नहीं। DND नंबरों पर promotional SMS नहीं पहुंचते। ऐसे customers के लिए WhatsApp पर opt-in लेकर offer भेज सकते हैं।

Promotional SMS के लिए कौन सा header चाहिए?

Promotional category के लिए DLT portal पर अलग header मिलता है, जो आमतौर पर 6 अंकों का नंबर होता है। Fast2SMS में numeric Sender ID वाले templates अपने आप promotional माने जाते हैं।

SMS marketing का नतीजा कैसे मापें?

Delivery Report में delivered SMS की गिनती देखें, और link पर अपना tracking code लगाकर website या app में clicks और बिक्री देखें।

क्या एक ही offer हर दिन भेज सकते हैं?

Schedule में date range चुनकर रोज़ एक ही समय भेज सकते हैं, पर बार-बार एक जैसा offer भेजने से शिकायतें बढ़ सकती हैं। ज़रूरत भर ही भेजें।

संबंधित गाइड