Virtual number क्या है? Virtual number एक आम भारतीय phone number है जो SIM card या office की phone line पर नहीं, बल्कि internet (cloud) पर चलता है। ग्राहक इसे किसी भी mobile से normal call की तरह मिलाता है, और call आपके laptop के browser में, आपकी टीम के किसी सदस्य के पास, IVR menu पर या आपके mobile पर बजती है। कहां बजे, यह आप panel से तय करते हैं।
इस पेज पर आसान भाषा में बताया गया है कि business virtual number कैसे काम करता है, इसके क्या फ़ायदे हैं, Fast2SMS पर इसका खर्च कितना है, और KYC से लेकर पहली call तक number कैसे लें।
Virtual number कैसे काम करता है
मान लीजिए आपकी दुकान “Demo Traders” का virtual number +91 90003 58472 है। कोई ग्राहक यह number मिलाता है:
- Call किसी SIM पर नहीं, सीधे Fast2SMS Cloud Telephony पर आती है।
- Panel देखता है कि इस number का route क्या set है: आपका Web Phone, कोई team member, call group, IVR menu या कोई mobile number।
- Call वहीं बजती है। IVR हो तो ग्राहक पहले greeting सुनता है, जैसे “Sales के लिए 1 दबाएं, support के लिए 2 दबाएं”।
- हर call Call History में save होती है: किसने उठाई, कितनी देर चली, और recording on हो तो उसकी recording भी।
Number वही रहता है, बस route बदलता है। आज call आपके पास आए, कल आपकी sales टीम के पास, छुट्टी के दिन आपके mobile पर।
Business virtual number के फ़ायदे
- Number business का, किसी कर्मचारी का नहीं। कोई staff नौकरी छोड़ दे तो भी ग्राहक उसी number पर call करते रहते हैं।
- Personal mobile private रहता है। Web Phone से call करने पर ग्राहक को आपका business number दिखता है।
- एक number, पूरी टीम। Call group से calls टीम में बंटती हैं, कोई call miss नहीं होती।
- IVR menu। Office timing, office बंद होने का message और “1 दबाएं, 2 दबाएं” वाला menu।
- Call recording और report। हर call का status, agent और समय। Recordings 3 महीने तक रखी जाती हैं।
- कोई hardware नहीं। न EPABX box, न desk phone, न कोई app। सिर्फ browser और headset।
IVR के बारे में और जानने के लिए पढ़ें IVR क्या है।
Virtual number का खर्च
Fast2SMS पर (लिखते समय के rates):
| चीज़ | कीमत |
|---|---|
| Virtual number (1 agent licence साथ में) | ₹1,500 प्रति महीना, साल भर का एक साथ (₹18,000 सालाना) |
| Extra agent licence | ₹600 प्रति महीना, साल भर का एक साथ (₹7,200 सालाना) |
| Setup fee | नहीं |
| Calls, IVR, call recording | कोई per-minute charge नहीं |
Plan सिर्फ 1 साल का है और पैसा आपके Fast2SMS wallet से कटता है, वही wallet जो SMS और WhatsApp के लिए है। ताज़ा rates Cloud Telephony pricing पेज पर देखें।
Fast2SMS पर virtual number कैसे लें
शुरू करने से पहले
- Fast2SMS account (number सिर्फ account owner खरीद सकता है)।
- KYC के लिए PAN card और एक address proof (masked Aadhaar, Voter ID, passport, driving licence, या 3 महीने के अंदर का बिजली बिल या bank statement)। Company हो तो business proof भी, जैसे GST certificate।
- Wallet में ₹18,000।
-
KYC भरें
Telecom नियमों के कारण number से पहले KYC ज़रूरी है। Account Setting > KYC खोलें। Business type चुनें, PAN पर लिखा नाम, PAN number और address भरें, फिर PAN card और Address proof upload करें (JPG, PNG या PDF, 5 MB तक)। GSTIN optional है, पर भरें तो वह उसी PAN का होना चाहिए। आख़िर में Submit KYC दबाएं।

KYC form, proprietorship के लिए भरा हुआ। -
KYC approve होने का इंतज़ार करें
Submit करने के बाद पेज पर लिखा आता है कि documents review में हैं। हमारी टीम आम तौर पर 1 working day में review कर देती है। PAN के बीच के अंक ही बाद में दिखते हैं, बाकी छुपे रहते हैं।

KYC review में है। -
Buy a Number खोलें और number चुनें
Dashboard पर Cloud Telephony card खोलें, फिर My Numbers में Buy a Number दबाएं। 1 Choose your number में list खोलकर कोई भी Available number चुनें। मनपसंद अंक हों तो search box में type करके ढूंढें।

Buy a Number popup: number, plan और summary एक ही जगह। -
Line का नाम दें और payment करें
3 Name this line में नाम लिखें, जैसे “Sales Line” (optional)। Renew automatically from my wallet टिक रहने दें ताकि number अपने आप renew हो। Summary में wallet balance और payment के बाद बचा balance दिखता है। Balance कम हो तो Add money से recharge करें। फिर Pay ₹18,000 & Activate दबाएं।

Payment से पहले summary ज़रूर देख लें। -
Number तैयार है
Number तुरंत चालू हो जाता है और My Numbers में दिखता है: label, validity, कितने दिन बचे, inbound route, Recording और Auto Renew switch। शुरू में calls आपके अपने Web Phone पर आती हैं और recording on रहती है।

आपका पहला virtual number।
Number लेने के बाद: calls कहां आएं
My Numbers में number की लाइन के ⋮ menu से Configure Route खोलें। Routing Destination में ये विकल्प हैं:
- Main Admin (Web Phone): call आपके browser वाले Web Phone पर।
- Direct Agent (Team Member): किसी एक team member पर।
- Call Group (Queue): टीम के कई लोगों पर, बारी से या सब पर एक साथ।
- IVR Flow: पहले menu, फिर दबाए गए बटन के हिसाब से।
- Forward to External Mobile: किसी भारतीय mobile या STD code वाले landline पर।
- Disconnect / Hangup: आने वाली calls अपने आप कट जाएं।
यहीं Hold music भी चुनते हैं, यानी call hold पर रखने पर ग्राहक क्या सुने। फिर Save Changes दबाएं। पूरी जानकारी: call routing गाइड।

Laptop से call कैसे करें
Sidebar में Web Phone खोलें। “Web Phone Ready” दिखे तो Call from में अपना number चुनें, Number to call में 10 अंकों का number लिखें या address book से contact चुनें, और Call दबाएं। पहली बार browser microphone की permission मांगेगा, उसे Allow करें। ग्राहक को आपका business number दिखता है। Web Phone phone के browser में भी चलता है।

Frequently asked questions
Virtual number और normal mobile number में क्या फ़र्क है?
Mobile number एक SIM और एक phone से बंधा होता है। Virtual number cloud पर चलता है, इसलिए उसकी calls browser, टीम, IVR या किसी भी mobile पर भेजी जा सकती हैं, और number business के नाम रहता है।
Virtual number कितने का है?
Fast2SMS पर लिखते समय ₹1,500 प्रति महीना, साल भर का एक साथ (₹18,000 सालाना), 1 agent licence के साथ। Setup fee और per-minute charge नहीं है।
क्या virtual number के लिए KYC ज़रूरी है?
हां। Telecom नियमों के कारण PAN और address proof वाली KYC पहले approve होनी चाहिए। Review आम तौर पर 1 working day में होता है।
क्या इसके लिए कोई app या desk phone चाहिए?
नहीं। Calls Fast2SMS panel के Web Phone से browser में होती हैं, laptop, desktop या phone के browser से।
क्या WhatsApp के लिए भी virtual number चल सकता है?
WhatsApp Business API पर number लगाने के नियम अलग हैं। उसके लिए पढ़ें WhatsApp API के लिए virtual number।
Number renew न हो तो क्या होगा?
Expiry के बाद 3 दिन calls चलती रहती हैं। उसके बाद number suspend हो जाता है और renew करने पर ही calls फिर चालू होती हैं। Auto Renew on रखें और wallet में balance रखें।