WhatsApp marketing कैसे करें: पहले ऐसे ग्राहकों की list बनाएं जिन्होंने WhatsApp पर आपसे मैसेज पाने की सहमति दी है। फिर WhatsApp Business API पर अपना नंबर जोड़ें, Meta से marketing template approve कराएं, Fast2SMS के Bulk WhatsApp से offer भेजें और ग्राहकों के जवाब Live Chat में संभालें। Report देखकर अगला campaign और बेहतर बनाएं।
Read this guide in English: WhatsApp marketing best practices: 15 rules to avoid blocks and bans
यह गाइड दुकान, showroom, coaching, salon, restaurant और online store चलाने वालों के लिए है। इसमें WhatsApp पर marketing का पूरा तरीका, Meta के नियम, खर्च और नंबर सुरक्षित रखने के उपाय आसान हिंदी में हैं।
WhatsApp marketing क्यों काम करती है
- ज़्यादातर ग्राहक दिन में कई बार WhatsApp खोलते हैं।
- मैसेज में फ़ोटो, video, PDF catalogue और “Shop Now” या “Call” जैसे बटन जा सकते हैं।
- ग्राहक उसी chat में जवाब देकर सवाल पूछ सकता है या order दे सकता है।
- Report से पता चलता है कि किसने मैसेज पढ़ा (Read) और किसे नहीं पहुंचा।
WhatsApp marketing का तरीका: step by step
-
Opt-in वाली ग्राहक list बनाएं
Marketing मैसेज सिर्फ उन लोगों को भेजें जिन्होंने आपसे WhatsApp पर जुड़ने की सहमति दी है। Opt-in लेने के तरीके: बिल या checkout पर WhatsApp updates का checkbox, दुकान में QR code, वेबसाइट पर WhatsApp बटन, या Click-to-WhatsApp ads जिनमें ग्राहक खुद आपको पहला मैसेज भेजता है। खरीदी हुई list पर भेजने से लोग block और report करते हैं, और आपका नंबर खतरे में आता है।
नियम विस्तार से: WhatsApp opt-in और opt-out rules (English)।
-
WhatsApp Business API पर नंबर जोड़ें
Fast2SMS panel में WhatsApp खोलें और Login with Facebook से नंबर जोड़ें। पूरा तरीका: WhatsApp Business API कैसे लें। साथ में business profile में logo, पता और वेबसाइट भरें, ताकि ग्राहक आपको पहचानें।
-
Marketing template बनाएं
WhatsApp Manager > Templates में Add Template दबाकर Marketing चुनें। Image header लगाएं, body में ग्राहक का नाम variable से डालें, offer साफ लिखें, footer में दुकान का नाम और नीचे “Visit website” या “Copy offer code” जैसा बटन जोड़ें। Meta के approve करने के बाद ही template इस्तेमाल होता है।

Offer, नाम का variable और साफ बटन। Template लिखने का पूरा तरीका: WhatsApp template कैसे बनाएं।
-
ग्राहकों को groups में बांटें
सबको एक ही मैसेज भेजने से अच्छा है कि ग्राहकों को groups में रखें, जैसे पुराने ग्राहक, नए ग्राहक, शहर या product के हिसाब से। Address Book में contacts और groups सेव करें, फिर Bulk WhatsApp में Send To > Address Book से सही group चुनें।

सही group को सही offer। -
Campaign भेजें या schedule करें
Bulk WhatsApp में sender नंबर, ग्राहक और approved marketing template चुनें। Image header की फ़ाइल upload करें और variables भरें। दाईं ओर फ़ोन preview में देखें कि ग्राहक को मैसेज कैसा दिखेगा। फिर Send या Schedule दबाएं और confirmation में खर्च जांचकर Confirm & Send दबाएं।

भेजने से पहले preview ज़रूर देखें। पूरी जानकारी: WhatsApp पर bulk message कैसे भेजें।
-
जवाब Live Chat में संभालें
अच्छे offer पर ग्राहक जवाब देते हैं: “Price क्या है?”, “कहां मिलेगा?”। ये मैसेज Live Chat (Inbox) में आते हैं, जहां आपकी टीम 24 घंटे के अंदर अपने शब्दों में जवाब दे सकती है। Chat किसी team member को assign कर सकते हैं और labels व notes लगा सकते हैं।

Campaign के जवाब एक ही inbox में। -
Auto reply और chatbot लगाएं
बार-बार आने वाले सवालों के लिए Inbox Settings में keyword auto reply बनाएं, जैसे “price list” लिखने पर price list अपने आप जाए। ज़्यादा बड़े flow के लिए Flow Builder (Chatbot) में बिना coding menu, सवाल और बटन वाला chatbot बनाएं।

Keyword पर अपने आप जवाब। -
Report देखें और सुधारें
Delivery Report में हर campaign के Delivered, Read और Failed गिनें। जिस मैसेज को ज़्यादा लोग पढ़ते और जवाब देते हैं, वैसा ही अगला मैसेज बनाएं। बार-बार fail होने वाले नंबर list से हटाएं।

Read की गिनती बताती है कि मैसेज कितना पसंद आया।
WhatsApp marketing का खर्च
लिखने के समय Fast2SMS पर हर Marketing मैसेज ₹0.95 का है, चाहे मैसेज छोटा हो या लंबा। Utility (order, payment update) ₹0.25 और Live Chat में 24 घंटे के अंदर जवाब ₹0.13 है। ग्राहक के मैसेज free हैं। उदाहरण: 2,000 ग्राहकों को त्योहार का offer = 2,000 x ₹0.95 = ₹1,900। Fail हुए मैसेज का पैसा 48 घंटे के अंदर अपने आप वापस आता है। पूरी जानकारी: WhatsApp API price India।
Sending in bulk? For high WhatsApp volumes our team offers discounted rates. Talk to our team or see WhatsApp pricing.
Meta के नियम जो marketing में ध्यान रखें
- Messaging limit: शुरुआत Meta के tier से होती है: नए, बिना verification वाले business के लिए अक्सर 250 अलग ग्राहक प्रति 24 घंटे, और business verification के बाद 2,000 (2K) (लिखते समय)। अच्छी quality पर यह 10K, 100K और Unlimited तक बढ़ता है।
- Marketing मैसेज की सीमा: Meta एक व्यक्ति को मिलने वाले marketing मैसेज सीमित करता है। ज़्यादा भेजने पर Error 131049 के साथ मैसेज रुकते हैं। एक ही offer बार-बार न भेजें।
- Quality rating: लोग block या report करें तो rating गिरती है और template paused हो सकता है।
- Opt-out का सम्मान: जो ग्राहक मैसेज बंद करने को कहे, उसे list से हटाएं।
- मना सामान: WhatsApp की commerce policy कुछ products के प्रचार की अनुमति नहीं देती। यह list देखें (English)।
- Unofficial tools नहीं: साधारण WhatsApp से bulk भेजने वाले software या extension इस्तेमाल न करें, इनसे नंबर ban हो सकता है।
अच्छे marketing मैसेज के छोटे सुझाव
- शुरुआत ग्राहक के नाम से करें: “नमस्ते {{1}}”।
- एक मैसेज में एक ही offer, साफ आखिरी तारीख के साथ।
- अच्छी फ़ोटो लगाएं, क्योंकि image वाला मैसेज जल्दी नज़र में आता है।
- एक साफ बटन रखें: Shop Now, Call या offer code copy करें।
- त्योहार और sale से कुछ दिन पहले campaign schedule करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
WhatsApp से marketing कैसे करें, क्या WhatsApp Business app काफी है?
कुछ ग्राहकों के लिए app ठीक है, लेकिन सैकड़ों या हज़ारों ग्राहकों को offer भेजने, report देखने और टीम से जवाब देने के लिए WhatsApp Business API सही तरीका है।
WhatsApp marketing के लिए क्या DLT चाहिए?
नहीं। DLT सिर्फ SMS के लिए है। WhatsApp में Meta template approve करता है।
एक दिन में कितने लोगों को marketing मैसेज भेज सकते हैं?
यह Meta के tier पर निर्भर है: नए, बिना verification वाले business के लिए अक्सर 250 और verified business के लिए 2,000 (2K) अलग ग्राहक प्रति 24 घंटे (लिखते समय)। अच्छी quality पर Meta limit बढ़ाता है।
क्या marketing मैसेज हिंदी में भेज सकते हैं?
हां। Template बनाते समय भाषा Hindi चुनें और मैसेज हिंदी में लिखें।
मेरा marketing template Utility में बन सकता है क्या?
नहीं। Offer या प्रचार वाला मैसेज Marketing ही है। Utility में प्रचार डालने पर Meta उसे reject करता है या Marketing में बदल देता है।
ग्राहक जवाब दे तो क्या खर्च लगता है?
ग्राहक का मैसेज free है। आप 24 घंटे के अंदर Live Chat से जवाब दें तो session rate (लिखने के समय ₹0.13) लगता है।
WhatsApp marketing में नंबर ban से कैसे बचें?
सिर्फ opt-in ग्राहकों को भेजें, quality rating देखते रहें, एक ही offer बार-बार न भेजें और unofficial tools से दूर रहें।